संदीप सिंह के खिलाफ इनेलो महिला विंग ने खोला मोर्चा, खेल मंत्री की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

1/10/2023 4:49:13 PM

सिरसा(सतनाम): हरियाणा के संदीप सिंह पर महिला कोच द्वारा छेड़छाड़ का आरोप लगाने का मामला तुल पकड़ता जा रहा है। वहीं आज सिरसा में इनेलो की जिलाध्यक्ष कृष्णा फोगाट ने हरियाणा सरकार को साफ तौर पर कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मंत्री संदीप सिंह को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में इनेलो महिला विंग पूरे प्रदेश भर में हरियाणा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी।

बता दें कि सिरसा में आज मीडिया से रूबरू होते हुए इनेलो महिला जिला अध्यक्ष कृष्णा फोगाट ने कहा कि बीजेपी जहां एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है। वहीं बीजेपी के मंत्रियों के हाथों ही महिलाएं सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि एक महिला कोच से एक मंत्री द्वारा छेड़छाड़ की घटना पिछले दिनों हुई है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हरियाणा में महिलाएं बीजेपी के राज में कितनी सुरक्षित है।

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)    

 

 

 

 

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma