ओपी चौटाला की रिहाई की खुशी में इनेलो कार्यकर्ता ने साढ़े आठ साल बाद कटवाई दाढ़ी

6/24/2021 11:19:32 PM

सिरसा (सतनाम सिंह): सिरसा के गांव भरोखा में इनेलो कार्यकर्ता ने अपनी दाढ़ी साढ़े आठ साल बाद कटवाई है। दरअसल 13 जनवरी 2013 को जेबीटी घोटाले मामले में दिल्ली की कोर्ट ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला को 10 साल की सजा सुनाई थी जिसके बाद गांव भरोखां निवासी ओम प्रकाश ने अपनी दाढ़ी नहीं कटवाने की प्रतिज्ञा ली थी। ओम प्रकाश नाई ने ओम प्रकाश चौटाला की रिहाई के बाद ही दाढ़ी कटवाने का प्रण लिया था और पिछले दिनों कोर्ट द्वारा ओम प्रकाश चौटाला को रिहा कर दिया था जिसके बाद ओम प्रकाश ने आज अपनी दाढ़ी कटवाई है। 

इस मौके पर इनेलो महिला प्रदेश महासचिव सुनैना चौटाला सहित पार्टी के कई नेता मौजूद थे। सुनैना चौटाला ने इस अवसर पर ओम प्रकाश चौटाला को 5100 रुपए देकर सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी के ऐसे बहुत मजबूत कार्यकर्ता है जिनपर पार्टी को गर्व है वही ओम प्रकाश नाई ने कार्यकर्ताओं की मेहनत के बलबूते पर जल्द हरियाणा में पार्टी के मजबूत होने का दावा किया है। 



ओम प्रकाश ने बताया कि जब हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला को 10 साल की सजा हुई थी उसी दिन से मायूस होकर उन्होंने दाढ़ी नहीं कटवाने की प्रतिज्ञा की थी लेकिन पिछले दिनों जब कोर्ट ने ओम प्रकाश चौटाला को रिहा किया है और कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश चौटाला के रिहा होने के बाद ही उन्होंने आज दाढ़ी कटवाई है। 

वहीं इनेलो की महिला प्रदेश महासचिव सुनैना चौटाला ने कहा कि इनेलो पार्टी में ऐसे बहुत मजबूत कार्यकर्ता हैं जिनकी बदौलत पार्टी को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि इनेलो 36 बिरादरी की पार्टी है और इनेलो ने सभी जाति के लोगों का मान सम्मान किया है। 
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Shivam