इनसो का आमरण अनशन खत्म, आठ सूत्रीय मांगे मानी

2/20/2018 7:12:14 PM

हिसार(विनोद सैनी): हिसार के गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर इनसो के द्वारा 5 दिन से चल रहा आमरण अनशन खत्म हो गया है। महिला विंग की शीला बयाना को अनूप धानक वेद नारंग ने जूस पिलाकर धरना समाप्त करवाया। सरकार ने इनसो की 8 सूत्रीय मांगे मान ली हैं। कुछ ही देर में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से लेकर हिसार के टाउन पार्क स्थित ताऊ देवीलाल की प्रतिमा तक विजय जुलूस निकाला जाएगा।