लाइफ इंश्योरेंस कराने के नाम पर बुलाकर महिला के साथ गैंगरेप, केस दर्ज

7/20/2022 7:58:58 PM

गुड़गांव, (पवन कुमार सेठी) : भोंडसी थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में एजेंट के रूप में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी को एक युवक ने होटल में पॉलिसी में निवेश करने के नाम पर बुलाया। जहां दो लोगों ने महिला कर्मी के साथ गैंगरेप किया। पीड़ित महिला ने बताया कि एक आरोपी ने उसे धमकी दी कि उसकी पत्नी बदमाश नीरज बवानिया की बहन है, उसे जान से मरवा देगा। वहीं पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

मूलरूप से सोनीपत की रहने वाली महिला ने बताया कि प्राइवेट बीमा कंपनी में एजेंट के रूप में कार्यरत है। उसने बताया कि वह एमजी रोड पर ऑफिस में काम करती है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विकास जांघू से वर्ष 2019 में उसकी मां की पॉलिसी कराने को लेकर बात हुई थी। पॉलिसी करने उसके घर भी गई थी। जहां इसके पिता ने मीटिंग कर सभी ओपचारिकताएं पूरी की थी। इसके बाद पॉलिसी कर दी थी। इसके बाद उसकी मां का डेथ क्लेम भी उसने पॉलिसी क्लोज की थी। उसके बाद विकास ने 15-20 दिन पहले कॉल किया। उसने कहा कि उसके हेड मास्टर ने भी पॉलिसी करवानी है। जिसके लिए हेडमास्टर ने भी कॉल की थी।

 

हेडमास्टर ने अपना नाम जितेन्द्र चौधरी बताया। उसने कहा कि उसे 30 लाख की पॉलिसी करानी है। हेडमास्टर का कॉल गत मंगलवार को भी आया और कहा कि वह उससे मीटिंग करना चाहता है। मंगलवार को विकास जांघू का कॉल आया और कहा कि सोहना आ जाना हेडमास्टर व वह दोनों पॉलिसी में निवेश करेंगे। महिला ने आरोप लगाया कि विकास ने उसे सौरांश होटल में बुलाया जहां विकास व नितिन नामक युवक ने उसके साथ गैंगरेप किया। वहीं विकास ने कहा कि उसकी पत्नी सोनिया नीरज बवानिया की बहन है। उसे जान से मरवा देगा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Content Writer

Pawan Kumar Sethi