कोरोना काल में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज, हिमाचल के सीएम ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत

12/21/2020 1:48:15 PM

कुरुक्षेत्र (रणदीप): कोरोना काल में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2020 का आगाज सोमवार को हो गया। इस मौके पर हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान गीता मनीषी ज्ञानानंद, शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुज्जर, सांसद नायब सैनी, विधायक सुभाष सुधा, पूर्व विधायक पवन सैनी और धार्मिक संस्थाओं के संचालक भी पहुंचे। 



गीता महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तम पूरा बाग में चल रहे महायज्ञ में पूर्णाहुति डाली और ब्रह्मसरोवर पर पूजा अर्चना के बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता विचार गोष्ठी का शुभारंभ किया गया।



बता दें कि गीता महोत्सव का 25 दिसंबर को समापन होगा। समापन असवर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल शिरकर करेंगे। कोविड 19 को देखते हुए इस बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से प्रसार किया जा रहा है। 


 

vinod kumar