लंदन में शोभा यात्रा के साथ अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव समाप्त

8/13/2019 10:35:03 AM

चंडीगढ़, 12 अगस्त (ब्यूरो) : लंदन में 3 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 11 अगस्त को भव्य शोभा यात्रा के साथ संपन्न हुआ। तीसरे और अंतिम दिन राम मंदिर साऊथ पोल लंदन से शोभा यात्रा निकाली गई जिसका शुभारंभ हरियाणा सरकार के प्रतिनिधि और उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने किया। 

सद्भावना रथ यात्रा में उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने श्रीमद्भागवत गीता को अपने माथे पर रखकर दुनिया को ये संदेश दिया कि यही वो ग्रंथ है जिससे विश्व शांति का संदेश प्रसारित प्रचारित होगा और इससे विश्व में शांति स्थापित होगी।  हरियाणा सरकार के आमंत्रण पर स्वामी शरणानंद, स्वामी ज्ञानानंद और स्वामी परमात्मा नंद भी यात्रा में शामिल हुए।

Isha