अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: अनोखे अंदाज में हेलीकॉप्टर उड़ान के दौरान श्रुति चौधरी के साथ CM ने फोटो शेयर कर दी बधाई
punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2026 - 03:54 PM (IST)
चंडीगढ़ (धरणी) : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी सम्मान व सशक्तिकरण का संदेश देते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के साथ फोटो शेयर कर बधाई दी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नायब सैनी को सिरसा में एक रैली को संबोधित करने के लिए जाना था।
रैली में शामिल होने के लिए वे हेलीकॉप्टर से रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने अपने साथ कैबिनेट में सहयोगी सिंचाई एवं महिला बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी को बिठा कर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश व देश वासियों को बधाई देते हुए अनूठा संदेश दिया। जबकि श्रुति चौधरी स्वयं ही महिला बाल विकास विभाग की कमान भी संभाल रही हैं।
रैली का थीम भी विशेष चुना गया
सिरसा में रखी गई है रैली हरियाणा भूमि पानीपत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरुआत की गई बेटी बचाओ "बेटी पढ़ाओ अभियान के गौरवपूर्ण 11 वर्ष होने पर रखी गई थी। जिसमें ठेठ हरियाणवी भाषा में म्हारी बेटियां म्हारा गौरव का नारा भी दिया गया था। वही आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस होने से इस कार्यक्रम का महत्व और भी अधिक बढ़ गया। हालांकि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान में न जाने कितने ही योजनाएं लागू की है। लेकिन नायाब सरकार सबसे बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट लाडो लक्ष्मी योजना देश भर में चर्चा बटोर रहा है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)