International Women''s Day : समय बदला लेकिन महिलाओं की स्थिति नहीं

3/8/2020 9:38:29 AM

नारायणगढ़ (धर्मवीर) : आज विश्व महिला दिवस है। पूरे देश में जगह-जगह बड़े बड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। नेता, अधिकारी अपने भाषणों में महिलाओं के उत्थान को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करेंगे। सरकारी व गैर सरकारी स्तर पर महिलाओं के लिये देशभर में हर जगह कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सरकारें महिलाओं से सम्बंधित बड़े-बड़े विज्ञापन देकर बताएंगी कि सरकारें महिलाओं के विकास के लिए कितनी प्रयत्नशील हैं।

राष्ट्रपति भवन सहित देश के अनेकों स्थानों पर विशिष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। दिन भर हर जगह महिलाओं के उत्थान की बातें, गोष्ठियां होंगी लेकिन दिन बीतते ही सब बंद हो जाएगा। अगले दिन दोबारा विभिन्न स्थानों पर महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के समाचार आएंगे।

महिला दिवस पर बढ़-चढ़ कर महिला अधिकार की बातें करने वाले लोग दोबारा अपने कामों व्यस्त हो जाएंगे। मात्र एक दिन में ही महिला हित की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले लोगों का उनके प्रति नजरिया बदल जाएगा। आखिर क्यों देश में महिलाओं की स्थिति में सुधार नहीं आ रहा है। इस बारे समाज की कुछ बुद्धिजीवी महिलाओं से बात की गई। 

Isha