अंतर्राष्ट्रीय स्तर का महिला वॉलीबॉल खेल महाकुंभ आज से

11/26/2018 12:04:13 PM

यमुनानगर(त्यागी): प्रदेश में पहली बार शहर के नैशनल पब्लिक स्कूल में सी.बी.एस.ई. अंतर्राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल महिला प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा। एन.पी.एस. के चेयरमैन आर.एस. पुंडीर ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन आर.एस.एस. नैशनल कमेटी के सदस्य इंद्रेश कुमार जी व अम्बाला रेंज के ए.डी.जी.पी. डा. आर.सी. मिश्रा द्वारा किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में यू.ए.ई., साऊदी अरब, कुवैत, दुबई, बहरीन, यमन, कतर व ओमान की 2-2 टीमों के अतिरिक्त भारत के हर राज्य की टीम भाग लेगी। 

कुल अंडर-19 व अंडर-17 सी.बी.एस.ई. स्कूल की कुल 48 टीमें व 800 के करीब खिलाड़ी, कोच व प्रबंधक देश विदेश से यहां पहुंच रहे हैं। विदेश की सभी टीमों के खिलाड़ी लगभग यहां पहुंच चुके हैं। पुंडीर ने बताया कि इस मौके पर सी.बी.एस.ई. के डिप्टी डायरैक्टर के अतिरिक्त 2 अन्य अधिकारी बतौर पर्यवेक्षक यहां उपस्थित रहेंगे और उन्हीं की देखरेख में इस प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता के लिए अभ्यास मैच रविवार से ही शुरू हो गए हैं। इस दौरान कई अंतर्राष्ट्रीय व अर्जुन अवार्ड प्राप्त वॉलीबॉल खिलाड़ी भी खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाने पहुंचेंगे।

Rakhi Yadav