अंतरराष्ट्रीय पहलवान जोगेंद्र की हुई सगाई, 2018 में करेंगे शादी

11/23/2017 6:12:35 PM

बहादुरगढ़(प्रवीन धनखड़): हरियाणा का एक अौर अंतरराष्ट्रीय पहलवान शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। जोगेंद्र की आज होटल गजराज में हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रधान सतपाल दलाल की भतीजी से सगाई हुई है। जोगेंद्र की होने वाली दुल्हन ललिता एमडीयू से केमिस्ट्री में एमएसई कर रही है। पहलवान जोगेंद्र की सगाई में कई अंतरराष्ट्रीय पहलवानों ने भाग लिया। दोनों ने 2018 में कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद शादी करने का फैसला किया है। 

शादी के बाद घर अौर कुश्ती के बीच केमिस्ट्री के बारे में पहलवान जोगेंद्र का कहना है कि शादी जीवन का अहम हिस्सा है। इससे उनके इरादे अौर मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि वे शादी के बाद भी कुश्ती में देश के लिए मेडल जीतकर लाएंगे।

जोगेंद्र मिट्टी के साथ मैट के भी बेहतरीन पहलवान है। मिट्टी के मुकाबलों में जोगेंद्र करीब 40 बार हिंद केसरी, रूस्त में हिंद अौर भारत केसरी के खिताब हासिल कर चुके हैं। दिल्ली कॉमनवेल्थ में सुपर हैवीवेट किश्ती में जोगेंद्र ने रजत पदक हासिक किया था। इसके बाद विदेश में हुई दो कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जोगेंद्र स्वर्ण पदक हासिल कर चुके हैं। 8 साल की उम्र में कुश्ती शुरू करने वाले जोगेंद विश्व कैडट कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव भी बढ़ा चुके हैं।