अवैध हथियार सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य काबू, 12 पिस्टल बरामद

11/3/2021 10:01:26 PM

पानीपत (सचिन शर्मा): पानीपत पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। भारी मात्रा में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया है। इस जखीरे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पुखराज उर्फ राज हरियाणा सहित उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब में अवैध हथियार सप्लाई करता था। वहा राजस्थान के भरतपुर क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस अब उसके अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है।  

इस बारे पानीपत पुलिस कप्तान शशांक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पानीपत पुलिस ने अंतर राज्य हथियार तस्कर गिरोह के 1 सदस्य को काबू करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी पुखराज उर्फ राज भरत नगर राजस्थान निवासी अपने साथियों के साथ मिलकर कई प्रदेशों के जिले में अवैध हथियार सप्लाई करता था। उसके पास से 12 अवैध पिस्तौलें बरामद की हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपी के अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकाने पर दबिश दी जा रही है। 

Content Writer

vinod kumar