नशीला पेय पिला किया गंदा काम, बनाया वीडियो, गिरफ्तार

11/8/2017 5:03:49 PM

रेवाड़ी:एक युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर पहले तो उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा। बाद में वह युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। उसे मंगलवार को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिला के एक गांव की पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आनंद नगर निवासी राजीव शर्मा और वह बावल की एक कम्पनी में साथ ही काम करते थे और वहीं पर उससे जान-पहचान हुई। राजेश ने 24 मई 2015 को उसे कहा कि आज उसके घर पर जन्मदिन की पार्टी है और वह उसमें शामिल हो।

वह जब राजीव के घर पहुंची तो वहां पार्टी जैसा कोई माहौल नहीं था। उसने उसे अपने परिजनों से मिलवाया और उसे एक कमरे में ले गया। वहां उसने कोल्ड ड्रिंक पिलाई। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालात में उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। होश में आने पर जब उसने इस घटना के बारे पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने की धमकी दी तो उसने उसे शादी करने का झांसा दिया।
 

वह बनाई हुई अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2 साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बाद में उसे पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है। जब उसने धोखा देने की बात राजीव से कही तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा था। तत्पश्चात उसने हिम्मत करके महिला थाना पहुंचकर राजीव व उसके परिजनों के खिलाफ  दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी राजीव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।