अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को पुरस्कृत करने के लिए नामांकन आमंत्रित

5/14/2018 5:38:46 PM

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत करने के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून 2018 है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाओं को इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के तहत 1 लाख 50 रूपये व प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार एवं बहन शन्नों देवी पुरस्कार के तहत एक लाख रूपये व प्रशस्ति पत्र एवं लाईफटाईम अचीवर्स अवार्ड के तहत 51 हजार रूपये व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाता है।

इसी प्रकार, दो ए.एन.एम/ नर्स/महिला एम.पी.एच डब्लयू, दो साक्षर महिला समूह सदस्यों, एक महिला खिलाडी, दो सरकारी कर्मचारियों, दो सामाजिक कार्यकर्ताओं, दो महिला उद्यमियों एवं संरक्षण एवं प्रतिशेध अधिकारी को 21 हजार रूपये व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा। उन्होने बताया कि यह यह अवार्ड अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों मे अनुकरणीय कार्य करने पर महिलाओं को प्रदान किये जाते हैं।

उन्होंने बताया कि नामांकन संपूर्ण बायोडाटा सहित किए गए योगदान की विस्तृत जानकारी के साथ संबधित उपायुक्त या जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में भेजे जा सकते हैं। जिन्हें जिला रिकमेंडिग कमेटी संस्तुत के साथ महिला एवं बाल विकास मुख्यालय को प्रेषित करेगी। उन्होने बताया कि पुरस्कार प्राप्त करने हेतू आवेदन करने के लिए योग्यताएं व शर्तें विभाग की वेबसाइट  www.wcdhry.gov.in से डाउनलोड की जा सकती हैं।

Shivam