बुलेट से पटाके छोड़ने वाले 155 लोगों के चालान कर वसूला 15 लाख 50 हजार जुर्माना

3/6/2021 3:53:16 PM

पानीपत(सचिन): पानीपत पुलिस ने बुलेट से पटाखा फाेड़ने की आवाज कर शहर की सड़काें और काॅलाेनियाें में हुड़दंग करने वाले बुलेट चालकाें के खिलाफ पुलिस ने चलाया फरवरी में संयुक्त अभियान। पुलिस ने 155 बुलेट के चालान काटे और 15.50 लाख रुपए जुर्माना भी लगाया। पुलिस कप्तान ने लाेगाें से अपील करते हुए कहा कि अपराध के खिलाफ आवाज उठाएं, जाे मैकेनिक पटाखा सिस्टम काे लगा रहे हैं उनकाे चिह्नित किया जाए। फरवरी में 155 बुलेट के चालान काटे गए हैं। कुछ काे इंपाउंड भी किया गया है। महिलाओ पर होगी सख्ती।

 पानीपत डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने जानकारी देते हुए बताया की ट्रेफिक पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ फरवरी माह में विशेष अभियान चलाकर लोगो को परेशान करने वाले 155 शरारती यूवको की बुलेट के चालान किये हे। जिससे 15 लाख 50 हजार रुपए जर्माना भी वसूला गया हे। उन्होंने कहा बुलेट के पटाखे की आवाज कमजोर दिल वाले लोगो व् मरीजों के लिए घातक है। इससे मरीज की जान भी जा सकती है। उन्होंने कहा अब स्थानीय मकैनिकों के खिलाफ भी मुहीम चलायी जाएगी जो बुलेट मोटरसाइकलों में सैलेंसर बदल पटाखे छोड़ने के यंत्र लगाते है।नए कानून लागू होने के बाद सेकड़ो  ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें ऐसे बाइक सवारों से या तो मोटा जुर्माना वसूला गया है या फिर उनकी बाइक इंपाउंड कर ली गई है।

वंही उन्होंने कहा की अकसर देखने में आया हे की महिलाये व् कॉलेजों में जाने वाली लड़किया भी यातायात के नियमो का पालन नहीं करती। अब उनके ऊपर भी क़ानूनी सिकंजा कैशा जायेगा ,उन्होंने कहा नियम व् कानून हर किसी के लिए बराबर है ,जो भी नियमो की अवेहलना करेगा उसके खिलाफ कार्यवाही जरूर होगी। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
 

Content Writer

Isha