निंदाना के आई.पी.एस. अधिकारी ने पेरिस में जीता गोल्ड मेडल

9/1/2018 11:25:48 AM

महम(प्रीत): मुख्यमंत्री मनोहर लाल के गांव ङ्क्षनदाना महम वासी आई.पी.एस. रविंद्र सिंगल(51) ने फ्रांस की राजधानी पैरिस में रविवार को आयोजित ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में दौड़ और तैराकी की 3 स्पर्धाओं में विश्व रिकार्ड कायम किया। नासिक में कमिश्नर के पद पर कार्यरत रविंद्र सिंगल ने 180 किलोमीटर की स्याही रिकाॄडग, 42 किलोमीटर दौड़ तथा 4 किलोमीटर स्वीमिंग की प्रतियोगिता के लिए 17 घंटे के निर्धारित समय के मुकाबले को 15 घंटे 13 मिनट में पूरा कर विश्व रिकार्ड कायम करते हुए आई.आर.ओ. पुरस्कार पर गोल्ड मैडल पर कब्जा किया। उनकी जीत की खबर सोशल मीडिया के माध्यम से परिवार वालों तथा ग्रामीणों को मिली।

 ग्रामीणों ने कहा कि रविंद्र सिंगल के पिता जिले सिंह दिल्ली पुलिस में बड़े पद पर कार्यरत थे। गांव में आरम्भिक शिक्षा के बाद रविंद्र अपने पिता के साथ दिल्ली चले गए। उसके बाद वे आई.पी.एस. के पद पर काबिज हुए। इससे पहले 2 भारतीय खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पहली बार मॉडल से अभिनेता बने मिङ्क्षलद सोमन ने 2015 में सफलतापूर्वक दौड़ पूरी की थी। उसके बाद महाराष्ट्र के वरिष्ठ आई.पी.एस. अधिकारी कृष्णा प्रकाश ने पिछले साल इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। रविंद्र सिंगल इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं।
 

Deepak Paul