4 IPS अधिकारियों के तबादले, हरियाणा सरकार ने जारी किए आदेश

7/13/2017 4:51:57 PM

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरनी):हरियाणा सरकार ने तबादलों का सिलसिला जारी रखते हुए 4 IPS अधिकारियों के तबादले किए। वहीं सरकार ने प्रमोशन के आदेश भी जारी किए हैं। इन चारों IPS अधिकारियों की एसपी रैंक की पदोन्नति की गई है।

जानकारी के अनुसार IPS अधिकारी श्रीमती आस्था मोदी को एन.आई.टी. में बतौर DCP नियुक्त किया गया है। हिमांशू गर्ग जोकि सिरसा में ASP थे उन्हें बहादुरगढ़ में एडिशनल SP लगाया गया। वसीम अकरम जो ADC गवर्नर थे, उनको SP रैंक में ADC गवर्नर नियुक्ति किया गया। वहीं फतेहाबाद में ASP अौर CID में अस्थाई ड्यूटी दे रहे गंगा राम पूनिया को पदोन्नत करके सुरक्षा विभाग में SP लगाया गया है।