IPS Suicide Case: कोर्ट ने पूरन कुमार के परिवार को भेजा नोटिस, ये है बड़ी वजह

punjabkesari.in Tuesday, Oct 14, 2025 - 08:38 PM (IST)

चंडीगढ़ : आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की मौत मामले में अब चंडीगढ़ पुलिस ने सीजेएम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पुलिस ने कोर्ट में आवेदन दायर कर मृतक की पत्नी अमनीत कुमार से अनुरोध किया है कि वे अपने पति के शव की पहचान करें, ताकि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

अदालत ने आदेश दिया है कि अमनीत कुमार को यह जवाब 15 अक्टूबर तक स्वयं या अपने वकील के माध्यम से देना होगा। यदि वे जवाब दाखिल नहीं करती हैं, तो अदालत आवेदन पर मेरिट के आधार पर फैसला सुनाएगी। इस केस की सही समय पर जांच के लिए कोर्ट ने यह नोटिस भेजा है। बता दें कि सुसाइड के 8 दिन बाद भी आईपीएस वाई पूरन कुमार का पोस्टमार्टम नहीं हो सका।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static