छात्र संघों के चुनावों की तिथि जल्द करें जारी, नहीं तो होगा अांदोलन : दिग्विजय चौटाला

6/15/2018 11:36:27 AM

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष  दिग्विजय सिंह चौटाला ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारा गठबंध बसपा से है। हम जननायक की चौथी पीढ़ी हैं, हमारी अाने वाली अगली पीढ़ी कभी कांग्रेस के साथ नहीं जाएगी।  25 जुलाई को होने वाले नए सेशन तक छात्र संघों के चुनावों की तिथि के एेलान का इंतजार है। अगर तिथि जारी नहीं की गई तो सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। 

चौटाला ने कहा की प्रदेश के कई जिले जो पंजाब बॉर्डर की सीमा के साथ लगते हैं। उन क्षेत्रों में जो नशा किसी भी रूप में बिक रहा है , हमारी सरकार आते ही नशे को बुरी तरह से बैन कर दिया जाएगा।  इन क्षेत्रों में सख्ती की जाएगी व् नशे का व्यापार करने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाएगा | सत्ता में अाने पर पको विश्वास दिलाता हूं कि हम ड्रग्स के खिलाफ एेसा कानून बनाएंगे कि प्रदेश से इसका नामों निशान मिटा देंगे। 
 

Deepak Paul