हरियाणा में वोट वालों की नहीं नोट वालों की सरकार है: चढूनी

8/26/2022 6:15:36 PM

टोहाना(सुशील): भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर किसान यूनियन चढूनी गुट का कैबिनेट मंत्री देवेन्द्र सिंह  बबली के घर के बाहर प्रदर्शन जारी है। वहीं दूसरे दिन किसान नेता गुरनाम सिंह स्वंय धरना स्थल पर पंहुचे। इस दौरान चढूनी ने कहा कि किसान प्रदेश के सभी मंत्रियों के घरों के बाहर प्रदर्शन कर रहे है। लेकिन मौजूदा सरकार के मंत्रियों ने उनका कोई सहयोग नहीं किया। उन्होंने कहा कि वे पंचायत लेकर मंत्रियों के घर के बाहर पहुंचे हैं और मांग कर रहे हैं कि विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर जुमला मुश्तरका जमीन किसानों के नाम करने का अध्यादेश लेकर आए। इसके साथ ही ये भी कहा कि अगर किसान गलत है तो मंत्री पंचायत के बीच में आकर उन्हें बताएं। 

 

वर्तमान समय में वोट वालों का नहीं नोट वालों का राज है। जबकि लोकतंत्र कहता है कि वोट वालों का राज होना चाहिए। विकास एंव पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के आवास पर किसानों का प्रदर्शन दो दिनों से चल रहा है। किसानों अपनी मांगों को लेकर दो दिनों से अड़े हुए है। राज्य सरकर का कोई भी मंत्री या खुद विकास मंत्री देवेंद्र बलली किसानों से नहीं मिले है। जबकि किसानों को धरना उनके आवास पर ही चल रह है।

 

Content Writer

Gourav Chouhan