गर्मी की मार से बेहाल हरियाणा को राहत के आसार, कल से बारिश की संभावना

5/19/2017 12:41:22 PM

हिसार(विनोद सैनी):हरियाणा में गर्मी का कहर जारी है। लोगों को तेज गर्मी से राहत नहीं मिल रही। लोग गर्मी से बचने के लिए तरल पदार्थों का सेवन अौर घरों से बाहर जाने के लिए छातों का सहारा ले रहे हैं।

स्कूल अौर काम पर जाने वाले लोगों को गर्मी की ज्यादा मार झेलनी पड़ रही है। लोगों को गर्मी से बचने के लिए बरसात की काफी उम्मीदें हैं, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है। 

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. राज सिंह ने बताया कि आने वाले दो तीन दिनों में तेज हवाएं चल सकती हैं। 20 व 21 मई को तेज हवाओं के साथ बरसात भी आ सकती है। उन्होंंने कहा कि शहर के आस-पास जिन किसानों ने सब्जियां लगा रखी हैं उसमें आवश्यकता अनुसार पानी लगाएं। वहीं हिसार में आज का अधिकतम तापमान 40.2 दर्ज किया गया है।