Weather Updates: हरियाणा के 6 जिलों में रेड अलर्ट, 3 दिन छाया रहेगा घना कोहरा, इस दिन होगी बारिश

1/26/2024 11:02:37 AM

चंडीगढ़ : हरियाणा में मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने इसको देखते हुए आज भी छह जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विशेषज्ञों की ओर से अगले तीन दिन तक घना कोहरा छाने की संभावना व्यक्त की है। आंकड़ों के अनुसार सिरसा की रात प्रदेश में सबसे ठंडी रही। यहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। 1 फरवरी के आस पास हल्की बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की है। 30 व 31 जनवरी को आंशिक बादलवाई होगी। 

इन जिलों में अलर्ट

हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत में मौसम को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पंचकूला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद में ऑरेंज और महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कोहरे के साथ ही कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana