सूरजकुंड मेले में स्पेशल कॉफी लेकर पहुंची इथोपिया की गोरी मैम, बोलती है फर्राटेदार हिंदी

2/8/2024 4:40:51 PM

फरीदाबाद : फरीदाबाद जिले में आयोजित 37वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले की रौनक दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस मेले में अलग-अलग राज्य से तमाम हस्तशिल्प पहुंचे हुए हैं। देश ही नहीं विदेशों से भी यहां पर कलाकार अपनी कलाकृति और उत्पाद लेकर सूरजकुंड आए हैं। ऐसी ही एक महिला जो इथोपिया से वहां की स्पेशल कॉफी लेकर सूरजकुंड मेले में पहुंची है। इथोपिया की इस महिला की खास बात यह है कि वह हिंदी बोलना जानती है। 

भारत आने के लिए हिन्दी बोलना सीखी

बताया जा रहा है कि इथोपिया से भारत आई महिला फिवन ने भारत आने से पहले हिन्दी बोलना सीखा। फिवन की इच्छा थी कि वह भारत जरूर जाए। उन्होंने कहा कि अपने देश की भाषा और कल्चर को कभी नहीं भूलना चाहिए। लोग बाहर की कंट्री में जाने के लिए इंग्लिश सीखते हैं, लेकिन उन्हें अपने कल्चर और अपनी भाषा को नहीं भूलना चाहिए।

4 साल पहले फरीदाबाद के युवक से की थी लव मैरिज

फिवन ने कहा कि उनके पति राजकुमार, एनआईटी-5 फरीदाबाद के रहने वाले हैं। उन्होंने करीब चार साल पहले राजकुमार से लव मैरिज की थी। वह पिछले काफी समय से फरीदाबाद में ही रहती हैं। जब शादी होकर घर आई तो उन्हें यहां की हिन्दी समझने में काफी परेशानी होती थी, लेकिन समय के साथ धीरे-धीरे उन्होंने भारत की मातृभाषा हिन्दी भाषा को सीखा और आज साफ- साफ हिन्दी बोलती हैं।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana