सोसाइटी की 15वीं मंजिल से गिरे J &K बैंक के सहायक मैनेजर, मौत
punjabkesari.in Monday, May 18, 2026 - 08:37 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर 52 स्थित सुशांत एस्टेट सोसाइटी की 15वीं मंजिल के शाफ्ट से गिरकर जम्मू कश्मीर बैंक के सहायक मैनेजर की मौत हो गई। वह गीली मैट को साफ करने के लिए शाफ्ट के पास खड़े हुए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह नीचे जा गिरे।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान जम्मू के रहने वाले 37 वर्षीय आदिल अहमद के रूप में हुई है। आदिल जम्मू एडं कश्मीर बैंक में सहायक मैनेजर के रूप में काम कर रहे थे। बैंक की तरफ से ही इस सोसाइटी में इन्हें रहने के लिए 12वीं मंजिल पर फ्लैट दिया गया था। इनके साथ इनकी पत्नी और दो बच्चे भी रहते हैं। रविवार को छुट्टी होने के कारण यह घर पर ही थे। दोपहर करीब दो बजे इन्होंने घर की ऐसी साफ की थी। उसका पानी नीचे मैट पर गिर गया था। इससे मैट गीली हो गई थी। आदिल गीली मैट को साफ करने के लिए 15वीं मंजिल पर बने शाफ्ट के पास गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह शाफ्ट में नीचे गिर गए। तेज आवाज आने पर सोसाइटी के गार्ड मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। आदिल को निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां शाम को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।