जम्मू कश्मीर और हिमाचल का सेब पिंजौर में हो सकेगा स्टोर

punjabkesari.in Saturday, Nov 30, 2019 - 03:18 PM (IST)

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल ने कहा कि पिंजौर में लगभग 78 एकड़ में बनने वाली आधुनिक सेब मंडी से जहां हरियाणा का आर्थिक विकास होगा वहीं हिमाचल व जम्मू-कश्मीर के किसानों को भी लाभ पहुंचेगा। वह पिंजौर में आधुनिक सेब व फल एवं सब्जी मंडी हेतु विभिन्न हितधारकों की परामर्श बैठक को संबोधित कर रहे थे। इसमें सेब मंडी के आधारभूत संरचना, आधुनिक तकनीक एवं अन्य सुविधाओं बारे चर्चा की गई।

 उन्होंने कहा कि पंचकूला में 3 एकड़ में सेब मंडी बनाई थी,परंतु सेब सीजन दौरान जगह की कमी व अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए पिंजौर में पहली सबसे बड़ी सेब मंडी बनाने के निर्णय से हिमाचल प्रदेश,जम्मू-कश्मीर और उत्तर भारत के अन्य प्रांतों के किसानों,व्यापारियों आदि को फायदा होगा।

मंडियों के साथ प्रोसैसिंग यूनिट लगाने की सलाह
दलाल ने कहा कि प्रदेश और अन्य प्रांतों में कोल्ड स्टोरेज की क्षमता कम होने से ज्यादातर सब्जियां और फल बर्बाद हो जाते हैं,इसलिए सेब मंडी या प्रदेश की अन्य मंडियों के साथ प्रोसैसिंग यूनिट लगाने पर भी विचार किया जाए ताकि उत्पादन के बाद लंबे समय तक रखने की आवश्यकता न पड़े और अंतिम उत्पाद भी जल्द बनकर तैयार हो। कृषि मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में गन्नौर में अंतर्राष्ट्रीय सब्जी मंडी बनाने का निर्णय लिया गया था जिसके लिए लगभग 400 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी है। इसके अलावा, गुरुग्राम में फूलों की मंडी और सोनीपत में मसालों की मंडी तैयार की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static