सड़क हादसे में युवती की मौत

12/4/2016 1:58:27 PM

जगाधरी (पंकेस): सड़क हादसे में एक युवती की मौत व युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सदर यमुनानगर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार लड़वा निवासी शक्ति व शालू कार पर सवार होकर यमुनानगर-कुरुक्षेत्र मार्ग पर जा रहे थे कि जब ये लोग गांव दामला के पास पहुंचे तभी सामने से तेज गति से आती हुई बस ने उनकी कार में टक्कर मार दी जिसके परिणाम स्वरूप वह दोनों घायल हो गए।

 
इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर शालू की मौत हो गई। शक्ति की हालत स्थिर बताई जाती है। पुलिस ने इस बारे कार्रवाई करते हुए बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम यमुनानगर सिविल अस्पताल करवा शव वारिसों को सौंप कर कार्रवाई शुरू कर दी।