"इलेक्शन के दौरान झूठा प्रचार कर रही भाजपा..." गोहाना को जिला बनाने को लेकर जगबीर मलिक का कटाक्ष

punjabkesari.in Sunday, Jun 23, 2024 - 03:22 PM (IST)

गोहाना (सुनील जिंदल): गोहाना के विधायक के जगबीर मलिक ने अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। गोहाना को जिला बनाने वाले मुख्य मंत्री के बयान को लेकर जगबीर मलिक ने भाजपा पर कटाक्ष किया। इलेक्शन के दौरान भाजपा झूठा प्रचार कर रही है और गोहाना को जिला बनाने और गोहाना में बाईपास बनाने का सुगुपा छोड़ कर गए हैं। वही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गोहाना में आकर राजनीति करके गए हैं। वही जगबीर सिंह मलिक के ने संत कबीर दास जयंती के  राजा स्तरीय कार्यक्रम को फ्लॉप कार्यक्रम बताया है। सरकारी बसों के माध्यम से गांव-गांव से लाया गया। क्योंकि लोग स्वयं नहीं आए। गोहाना के सेक्टर न बनाए जाने को लेकर भी सरकार पर सवाल खड़े किए हैं और  कहा जमीन इकवायर होने के बाद भी किसानों द्वारा जमीन बोई गई है और प्रशासन की मिलीभगत है। वही सालाना पैसे रिश्वत अधिकारियों की बंधी हुई है। वहीं 10 साल पोर्टल के माध्यम से लोगों को परेशानी देकर अब भाजपा के लोग समाधान की बात कर रहे हैं।

जगबीर मलिक ने कहा कि गोहाना को जिला बनाने को लेकर मार्च 2015 में विधानसभा में सवाल उठाया था। साल 2022 में बीजेपी की सरकार रही है और वहीं साल 2022 में  भूमि का मुआवजा ज्यादा मांगे जाने को लेकर प्रस्ताव रद्द किया गया था। वहीं  जगबीर सिंह मलिक ने यह भी कहा है कि विधानसभा में गोहाना के बाईपास को लेकर कई बार सवाल किए गए हैं। जगबीर सिंह मलिक ने यह भी दावा करते हुए भाजपा को चुनौती देते कहा है कि सरकार गोहाना में कोई भी ऐसा प्रोजेक्ट बता दे जिसका शिलान्यास करके उद्घाटन किया गया हो।

वहीं जगबीर सिंह मलिक ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि इलेक्शन के दौरान भाजपा झूठा प्रचार कर रही है और गोहाना को जिला बनाने और गोहाना में बाईपास बनाने का सुगुपा छोड़ कर गए हैं। वहीं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गोहाना में आकर राजनीति करके गए हैं।

फ्लॉप कार्यक्रम बताया

वही जगबीर सिंह मलिक के ने संत कबीर दास जयंती के  राजा स्तरीय कार्यक्रम को फ्लॉप कार्यक्रम बताया है। सरकारी बसों के माध्यम से गांव-गांव से  लाया गया। क्योंकि लोग स्वयं नहीं आए। लोगों में भाजपा के प्रति अब उत्साह नहीं रहा है। वहीं उन्होंने भाजपा को लगातार आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा की भाईचारा बिगड़ने वाली राजनीति को लोग समझ चुके हैं। वहीं उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि जिस प्रकार से लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत कांग्रेस का बढ़ा है। उसी लिहाज से विधानसभा में हरियाणा कांग्रेस का एक तरफ चुनाव होने वाला है।

वहीं जगबीर मलिक ने जिला बनाने को लेकर एक बार फिर राजनीति शुरू की है और उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की सरकार क़े दौरान हुड़्डा ने घोषणा कि थी कि गोहाना को जिला बेसक ना बना पाएं, लेकिन जिले जैसी सुविधाएं जरूर मिलेगी। वहीं पहले भी भाजपा की सरकार में धनखड़ कमेटी ने जिला बनाने से इनकार कर दिया था, लेकिन एक बार फिर भाजपा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिला बनाने की घोषणा कैसे कर दी। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि गोहाना में ट्रैफिक के कारण घंटे तक जाम में फंसा रहना पड़ता है। कांग्रेस की सरकार आते ही प्राथमिकता गोहाना जींद बाईपास बनाने की रहेगी।

वहीं भाजपा पर लगातार निशाना सादात हुए जगबीर मलिक ने यह भी कहा है कि प्रदेश में भाजपा सरकार कोई भी प्रोजेक्ट नहीं लगाना चाहती क्योंकि इसके लिए जमीन इकवायर करनी होती है और  भाजपा जमीन इकवायर नहीं करना चाहती। वहीं खरखौदा के मारुति प्रोजेक्ट पर भी अपनी दावेदारी दिखाते हुए जगबीर मलिक ने कहा है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पहले जमीन इकवायर  की गई थी और इसी कारण यह प्लांट लगा पाया है।

वहीं गोहाना में सेक्टर को लेकर भी उन्होंने सवाल खड़े किए हैं कि 10 साल से सरकार गोहाना में सेक्टर नहीं बन पाई है। नॉन परफॉर्मिंग सरकार है कोई काम नहीं कर रही है। जमीन इकवायर होने के बाद भी किसानों द्वारा जमीन बोई गई है और प्रशासन की मिलीभगत है। वही सालाना पैसे रिश्वत अधिकारियों की बंधी हुई है। विभाग के पास सेल परचेस का रिकॉर्ड भी नहीं है। वही रोहतक में सम्मान समारोह कार्यक्रम को लेकर जगबीर मलिक ने कहा है कि भाजपा ड्रामा  में नंबर वन है। वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि पोर्टल से लोग परेशान है और इसी के कारण अब  भाजपा के लोग इन्हें ठीक करने की बात भी कर रहे हैं। 10 साल पोर्टल के माध्यम से लोगों को परेशानी देकर अब भाजपा के लोग समाधान की बात कर रहे हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Related News

static