गैंगरेप के अारोपियों को गिरफ्तार कर फांसी दी जाए: जगबीर मलिक

9/14/2018 2:59:19 PM

गोहाना(सुनील जिंदल): रेवाड़ी में लड़की के साथ हुई दुष्कर्म की घटना का मामला लगातार गर्माता जा रहा है, जिसपर अब गोहाना से कांग्रेस पार्टी के विधायक जगबीर मलिक का बयान अाया है। उन्होंने इस घटना को काफी निंदनीय  बताते हुए भाजपा सरकार को अाड़े हाथों लिया। उन्होंने इस घटना को सरकार के माथे पर कलंक बताया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार के दोरान जो सर्वे रिपोर्ट अाई है, उसमें भारत की महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर सबसे खतरनाक देश माना गय़ा है।  

वहीं हरियाणा महिलाओं पर अत्याचार व् क्राइम के मामले में पहले नंबर पर है, उन्होंने सरकार के आकड़े गिनवाते हुए बताया की 2015 साल में अपराध का आकड़ा एक लाख 15 हजार 421 का था, जो 2016 में बढ़ कर एक लाख 20 हजार 191 हो गया। 2017 में ये आकड़ा एक लाख 27 हजार आठ सो 67 पहुंच गया और इस साल अभी तक की रिपोट के अनुसार ये आकड़ा 77 हजार 435 को पार कर चूका है।  इन आकड़ो के हिसाब से बीजेपी हरियाणा में क्राइम रोकने में नाकाम साबित हुई है

जगबीर मलिक ने कहा हरियाणा में महिला थाने खुलने के बाद महिलाओ पर गैंगरेप अत्याचार जैसी घटनाए घटने की बजाय बड़ी है, आज प्रदेश में स्कूल में पड़ने वाली बचिया सुरक्षित नहीं है। महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर बीजेपी सरकार केवल असफल साबित हुई है।  

Deepak Paul