जयहिंद की सीएम खट्टर को सलाह- इन 10 मुद्दों पर चिंतन करे सरकार

9/4/2018 10:36:54 PM

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा सरकार द्वारा आज पंचकूला में आयोजित किए जा रहे मंथन शिविर में आम आदमी पार्टी ने तंज कसते हुए कहा है कि सरकार भविष्य की चिंता छोडकऱ वर्तमान की तरफ देखना चाहिए और वर्तमान में समूचा हरियाणा त्राहि-त्राहि कर रहा है। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि आज हरियाणा में बेरोजगारी यहां-वहां धक्के खा रहे हैं। हरियाणा का नौजवान वर्ग नशे की चपेट में आ चुका है। नशा मुक्ति केंद्र खोलने की बजाए नशा तस्करों की कमर तोडऩी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि इस चिंतन शिविर के माध्यम से भाजपा को हरियाणा के विकास की योजना बनानी चाहिए। क्योंकि पिछले चार वर्षों के दौरान हरियाणा विकास के मामले में 40 साल पीछे चला गया है। नवीन जयहिंद ने हरियाणा वासियों के हित में भाजपा को इस चिंतन शिविर के लिए एजेंडा जारी करते हुए कहा कि हरियाणा की जनता का भाजपा सरकार से बुरी तरह मोह भंग हो चुका है। इसलिए भाजपा चाहे रोजाना चिंतन शिविर आयोजित कर ले लेकिन आगामी चुनाव में जनता उन्हें मुंह नहीं लगाएगी।

नवीन जयहिंद के अनुसार इन 10 मुद्दों पर भाजपा करे विचार

1.हरियाणा में बेरोजगारों को रोजगार कैसे दिया जाए
2.हरियाणा के किसानों का कर्ज कैसे माफ हो
3.हरियाणा में नशा तस्करों को सलाखों के पीछे डाला जाए
4.हरियाणा में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार कैसे कम हों
5.हरियाणा में नए उद्योगों की स्थापना कैसे हो
6.हरियाणा में खनन माफिया का सफाया कैसे हो।
7.हरियाणा में बिगड़ी हुई कानून-व्यवस्था कैसे ठीक हो।
8.हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतन कैसे मिले
9.हरियाणा में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट कैसे लागू हो
10. हरियाणा की सडक़ों पर घूम रहे लावारिस गौवंश का समाधान कैसे हो।

Shivam