सुनारिया जेल में राम रहीम की जान को खतरा, जेल मंत्री चौटाला का बड़ा बयान(VIDEO)

2/4/2020 11:52:49 PM

रोहतक (दीपक भारद्वाज): साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी राम रहीम गुरमीत सिंह सुनारिया जेल में सजा काट रहा है, लेकिन जेल में भी उसकी जान का खतरा है। इसलिए राम रहीम को जेल में राम रहीम का अलग सेल में रखा गया है। हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने आज खुद ये बात कही है। उन्होंने बताया कि राम रहीम को बाबर खालसा व अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी ग्रुप से खतरा है, इसलिए रामरहीम की जेल में सुरक्षा अलग है। 

जेल मंत्री मंगलवार को रोहतक के सुनारिया जेल में कैदियों को जीरो बजट खेती को लेकर जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। यहां उन्होंने बयान दिया कि राम रहीम को अंतरराष्ट्रीय व बब्बर खालसा जैसे आतंकवादी गिरोह से जान का खतरा है। इसलिए राम रहीम की जेल में सुरक्षा अन्य कैदियों से अलग है। 



जेल मंत्री ने ये भी माना कि अन्य कैदी रामरहीम की सुरक्षा से परेशान है और उन्होंने इसकी शिकायत लिखित में भी दी है। उन्होंने कहा कि अन्य कैदी आज तक रामरहीम से नहीं मिला है, केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय के बिना हम कोई रिस्क लेकर रामरहीम पर निर्णय नहीं ले सकते। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर जेल में कैदियों के पास मोबाइल मिला तो जेल अधीक्षक पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Shivam