जकार्ता: जेवलिन थ्रो में सोनीपत के अमित ने जीता सिल्वर पदक, घर पहुंचने पर हुअा जोरदार स्वागत

10/16/2018 11:10:51 AM

सोनीपत(पवन राठी): सोनीपत के अमित बल्यान ने जकार्ता में पैरा एशियाड अायोजित जेवलिन थ्रो में सिल्वर पदक जीता है। जीत हासिल करने के बाद गर लौटने पर गांव वासियों ने विजेता अमिल का जोरदार स्वागत किया। वहीं बातचीत के दौरान अमित ने कहा कि इंसान को जिंदगी में कभी भी अपने अाप को कमजोर नहीं मानना चाहिए। अगर इंसान हिम्मत ही हार जाता है तो मंजिल तक पहुंचना उसके लिए कठिन हो जाता है।

इसलिए हमें चाहिए कि कितनी भी मुश्किल घड़ी क्यों ने हों हमें हिम्मत हारने की बजाए हिम्मत से काम लेना है। तभी हम अासानी से मंजिल पा सकते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वे इसी तरह अागे भी मेहनत करते रहेंगे ताकि देश का नाम रोशन कर सकें।  
 

Deepak Paul