प्रशासन और किसानों में बनी सहमति; 1 घंटे के बाद खोला खटकड़ टोल प्लाजा पर लगाया जाम, 27 अप्रैल तक का दिया समय

4/22/2024 4:57:03 PM

जींद (प्रदीप श्योकंद) : हरियाणा के खटकड़ टोल प्लाजा में किसानों ने अपना सांकेतिक जाम अब खोल दिया है। बता दें कि प्रशासन से लगभग 1 घंटे तक बात कर किसानों ने अपना जाम खोल दिया है। किसानों ने 27 अप्रैल तक का समय दिया है, नहीं तो फिर किसान बैठक करके आंदोलन का फैसला लेंगे।

बता दें कि किसानों और प्रशासन के बीच सहमति बन गई है। जिसके बाद अब किसानों ने अपना सांकेतिक धरना खोल दिया है। गौरतलब है कि 13 फरवरी को किसानों द्वारा दिल्ली कूच का ऐलान किया गया था। जिसके दौरान कुछ किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं जींद के खटकड़ गांव में हुई किसानों की महापंचायत में फैसला लिया गया कि 27 अप्रैल तक अगर अनीष खटकड़ समेत सभी किसान नेताओं को रिहा नहीं किया गया तो फिर किसान बैठक करके आंदोलन का फैसला लेंगे।

किसानों ने लगाया सांकेतिक जाम

तीन किसानों की रिहाई की मांग कर रहे हैं और इसे लेकर किसानों द्वारा खटकड़ टोल प्लाजा जाम लगाया था। किसानों के रोड जाम को लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड में था और नेशनल हाइवे पर फोर्स तैनात था। किसानों की पंचायत के बाद एक घंटे के लिए जींद-पटियाला नेशनल हाईवे को खटकड़ गांव के पास जाम भी किया गया। किसानों का कहना था कि ये सांकेतिक जाम था, यदि जरूर पड़ी तो सड़क मार्ग अनिश्चितकाल के लिए भी बंद किया जा सकता। महापंचायत में जगजीत सिंह डल्लेवाल पहुंचे थे, लेकिन सरवन की पंधेर की बेटी बीमार होने के कारण वह नहीं पहुंचे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Content Editor

Nitish Jamwal