करनाल लाठीचार्ज: हरियाणा में जाम किए राजमार्ग खुले, लोगों ने ली राहत की सांस

8/28/2021 8:42:52 PM

हरियाणा टीम: करनाल लाठीचार्ज के बाद जाम किए राजमार्गों को किसानों ने खोलना शुरु कर दिया है। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। किसानों पर हुए लाठीचार्ज के बाद किसानों के करीब 5 से 6 घंटे तक रोडों को जाम रखा। जिससे वाहनों की लंबी-लंबी लाईनें लग गई। जाम के दौरान किसानों ने किसी भी वाहन को जाने नहीं दिया। पूरी तरह से रोड को जाम रखा। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

पंचकूला: पंचकूला में कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर जाम खुल गया है। 
जुलाना: कई घंटों के बाद जुलाना के गतौली गांव और नए बस स्टैंड पर लगे जाम को खोला गया। 
टोहाना: नेशनल हाइवे 148 बी को किसानों ने साढ़े 5 घंटे के जाम के बाद खोल दिया है। जाम खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
हांसी: हिसार-दिल्ली हाईवे पर रामायण टोल प्लाजा को किसानों ने 5 घंटे बाद खोला।
नरवाना: अंबाला के पास इस्माइला बाद टोल पर जाम खुला। 
गोहाना: गोहाना में किसानों ने 5 घंटे बाद जाम खोल दिया है। जाम खुलने से लोगों के साथ पुलिस प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। 
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

vinod kumar