सरकार की नाकामी के कारण कानून व्यवस्था का निकल रहा जनाजा: सुरजेवाला

10/18/2018 3:34:46 PM

चंडीगढ़(धरणी): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार की नाकामी के कारण कानून व्यवस्था का जनाजा निकल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल अंहकार और दमन की भाषा जानती है। कभी बिजली कर्मचारी, कभी स्वास्थय विभाग, कभी आंगनबाड़ी तो कभी रोड़वेज विभाग सभी मौजूदा सरकार से परेशान हो चूके है।

खट्टर सरकार ने सभी जन को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया है। वहीं पुलिस कर्मियों द्वारा रोड़वेज को संभालने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अगर पुलिस वाले बस चलाएंगे तो फिर कानून व्यवस्था को कौन संभालेगा।
 

Rakhi Yadav