कोरोना के बढ़ते प्रभाव के कारण गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार स्थगित

12/23/2022 2:15:46 PM

चंडीगढ़ (चन्द्रशेखर धरणी) : हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का शनिवार को अंबाला में लगने वाला जनता दरबार कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए आगामी आदेशों तक स्थगित रहेगा।

गौरतलब है कि गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार प्रदेशभर में प्रचलित है जिसमें हर शनिवार प्रदेशभर से हजारों की संख्या में लोग शिकायतें लेकर पहुंचते हैं। दरबार में मौके पर ही गृह मंत्री हर समस्या को स्वयं सुनते हुए उनके निवारण के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हैं।  

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Content Writer

Manisha rana