जाट कॉलेज अखाड़ा हत्याकांड, 6 लोगों के हत्यारोपी सुखविंद्र पर आरोप तय

11/13/2021 11:49:31 AM

रोहतक : जिले के बहुचर्चित जाट कॉलेज अखाड़ा हत्याकांड में दोनों पक्षों की बहस पूरी हो चुकी है। मामले में गत दिवस आखिरी बहस हुई थी जबकि शुक्रवार को फिजिकली तौर पर सुखविंद्र और उसको हथियार मुहैया करवाने वाले आरोपी मनोज निवासी मुजफ्फरनगर यू.पी. को कोर्ट में पेश किया गया।

सुरक्षा के मद्देनजर दोनों आरोपियों को एम्बुलैंस में कोर्ट लाया गया। पेशी दौरान दोनों आरोपियों के मुंह पूरी तरह लटके हुए थे। करीब डेढ़ घंटे तक कोर्ट में कार्रवाई चली जिसके बाद अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डा. गगनगीत कौर की कोर्ट ने दोनों आरोपियों पर आरोप तय कर दिए। साथ ही मामले में अगली तारीख 31 जनवरी, 2022 दी गई। शिकायतकत्र्ता पक्ष के अधिवक्ता जय हुड्डा ने बताया कि अब अगली तारीख से तय आरोपों पर गवाही शुरू होगी।

यह था घटनाक्रम
शहर के जाट कॉलेज अखाड़े में 12 फरवरी, 2021 को कोच सुखविंद्र ने मुख्य कोच मनोज समेत 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतकों में मुख्य कोच मनोज के अलावा, उसकी पत्नी साक्षी, 3 साल का बेटा सरताज, कोच प्रदीप, सतीश और पूजा शामिल थे। पुलिस ने आरोपी कोच सुखविंद्र और उसको हथियार उपलब्ध करवाने वाले मनोज को गिरफ्तार किया है। मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रहा है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana