जाटलैंड उपचुनाव में करिश्मे की आस लगाए बैठे भाजपाई

1/2/2019 1:28:12 PM

ब्यूरो: हरियाणा के जींद जिले में 28 जनवरी को विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे हैं। जिसकी जीत के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष ने अपनी कमर कस ली है। वहीं जिले को इनेलो और कांग्रेस का गढ़ माना जाता है, जबकि जींद विधानसभा सीट पर सबसे अधिक पांच बार कांग्रेस ने जीत हासिल की है। इसके बाद इनेलो ने चार बार इस सीट पर अपना कब्जा किया। वहीं भापजा ने इस सीट पर अपने बूते पर खाता भी नहीं खोला है। इसलिए जाटलैंड में इस चुनाव के साथ सबसे अधिक प्रतिष्ठा पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला की जुड़ी है।

लेकिन इनेलो विधायक डॉ. हरिचंद मिड्ढा की मृत्यु के बाद उनके बेटे कृष्ण मिड्ढा ने भाजपा का दामन थाम लिया है, जिसके बाद इस सीट पर भाजपा की ताकत बढ़ने के कयास लगाए जा रहे हैं और हरियाणा में पुर्ण बहुमत की सरकार होने के कारण भाजपा जींद जाटलैंड सीट को जीतने का दावा कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक बता दें कि इनेलो में टिकट के लिए जुलाना से विधायक परमिंद्र ढुल के बेटे रविंद्र ढुल और पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुमित्रा शामिल है। इस कड़ी में कांग्रेस में भी बैठकों का दौर शुरू हो गया है, इस में दौर में कांग्रेस की तरफ से टिकट की दावेदारी में पूर्व प्रत्याशी प्रमोद सहबाग, बालमुकंद शर्मा, रघुबीर भारद्वाज, सुरेश गोयत इत्यादि नाम शामिल किए गए हैं। वहीं जींद उपचुनाव में अपनी पहली परीक्षा के लिए जजपा में जींद जिलाध्यक्ष कृष्ण राठी व यूथ विंग के अध्यक्ष प्रदीप गिल को टिकट की दौड़ में आगे माना जा रहा है।

वहीं जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. अजय सिंह चौटाला भी पेरोल पर आने के बाद हरियाणा में जींद विधामसभा सीट उपचुनाव में जीत के गणित बैठाने में जुट गए हैं।  

Rakhi Yadav