पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता में देश भर के घुड़सवार दिखाएंगे जौहर

2/4/2020 3:01:02 PM

गुडग़ांव (ब्यूरो) : हरियाणा पुलिस 38वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता और अश्व पुलिस ड्यूटी मीट 2020 की मेजबानी कर रही है। 5 फरवरी को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल इसका विधिवत शुभारंभ करेंगे। 14 फरवरी को समापन अवसर पर हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मुख्य अतिथि होंगे। पुलिस परिसर भौंडसी में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों, अर्धसैनिक बलों व एनपीए हैदराबाद की 16 टीमें भाग ले रहीं हैं। 623 प्रतिभागी अपने  279 घोड़ों के साथ यहां अपने खेल प्रदर्शन करेंगे। 

कोलकाता पुलिस के पूर्व महानिदेशक एस रामाक़ृष्णनन् प्रतियोगिता के निदेशक एवं तकनीकी प्रतिनिधि के रूप में कार्य देखेंगे उनके साथ निर्णायक मंडल (ज्यूरी) के 16 सदस्य प्रतियोगिता को निष्पक्ष और सुचारू संचालन के लिए उनकी सहायता करेंगे। अभी तक 14 टीमें पहुंच चुकी हैं। सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद, सीमा सुरक्षा बल, भारत तिब्बल बार्डर पुलिस, तामिलनाडू, उत्तर प्रदेश, आसाम राइफल, मघ्यप्रदेश, सशस्त्र सुरक्षा बल, बिहार, पंजाब, गुजरात, राजस्थान पश्चिम बंगाल, मेजबान हरियाणा की टीेमें पुलिस परिसर भौंडसी पहुंच चुकी हैं चण्डीगढ़ की टीम आज व कर्नाटक की टीम कल पहुंचेगी।

हरियाणा पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने आयोजन के लिए अपने काबिल अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी है जो सभी एक टीम के रूप में हरियाणा राज्य और पुलिस के गौरव के लिए पूरी व्यवस्था देख रहे हैं। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र भौंडसी के उप पुलिस महानिरीक्षक कुलविंद्र सिंह प्रदर्शन सचिव बनाए गए हैं। सीमा सुरक्षा बल के आदेशक एवं पुलिस खेल बोर्ड के सदस्य नरेश तेहलान व पूर्व निरीक्षक एवं पुलिस खेल बोर्ड के सदस्य अकबर एवं गजेंद्र शेखावत अलग-अलग प्रतिस्पधाओं के लिए कोर्स डिजायन (लक्ष्य तय)करने का कार्य संभालेंगे। इंडियन रिजर्व बटालियन के उप महानिरीक्षक बी सतीश बालान इस आयोजन में सहायता कर रहे हैं। हरियाणा इस प्रतियोगिता की दूसरी बार मेजबानी कर रहा है। इससे पूर्व 2009 में पुलिस परिसर मधुबन में इसका आयोजन हुआ था।
 

Isha