अवैध कब्जे पर चली जे.सी.बी., भारी पुलिस बल रहा तैनात

10/29/2020 4:17:58 PM

असंध : गांव बसी में लोगों द्वारा पंचायती भूमि बसी में लोगों द्वारा पंचायती भूमि पर किए अवैध कब्जों को आज कोर्ट और डी.सी. के आदेश पर बी.डी.पी.ओ. कंचन लतास ग्राम सचिव सेवा सिंह ने जे.सी.बी. से अवैध मकानों को भी गिरवा दिया। जानकारी के अनुसार 2008 को लोकल एस.डी.एम. की कोर्ट ने सरपंच  द्वारा डाले गए केस की सुनवाई करते हुए 14 लोगों के खिलाफ फैसला दिया था कि इन्होंने सरकार की भूमि पर अवैध रुप से कब्जा किया हुआ है। सभी के कब्जे हटवाने के आदेश दिए गए थे।

इस बारे डी.सी. द्वारा नियुक्त ड्यूटी मैजिस्ट्रेट कंटन लता ने बताया कि सरपंच द्वारा कब्जाधारियों को कानूनी नोटिस दिए हुए थे, परंतु लोगों ने  नोटिस  की कोई परवाह नहीं की और आज डी.सी. और एस.डी.एम. के आदेश की पालना की गई औऱ पुलिस  बल ले जाकर सभी कब्जे गिरवा दिए। कुछ लोगों ने  बयां देते हुए खुद कब्जे गिरा दिए है। मौके पर कानूनगो रघुवीर सिंह, पटवारी वीरेंद्र, सरपंच प्रतिनिधि तेजबीर व अन्य मौजूद रहे।         


                                                                            

Manisha rana