अवैध निर्माण पर चली जे.सी.बी., मकान किया ध्वस्त

10/1/2020 1:02:54 PM

जींद : बुधवार को जिला नगर योजनाकार विभाग ने अवैध निर्माण पर जे.सी.बी.चलाते हुए निर्जन औऱ सैक्टर-8 में अवैध निर्माण गिराया। इस दौरान जिला नगर योजनाकार सुनैना और ड्यूटी मैजिस्ट्रेट बी.डी.पी.ओ. सतबीर सिंह मौजूद थे। जिला नगर योजनाकार सुनैना अनुसार निर्जन गांव और सैक्टर-8 के पास अवैध कॉलोनी काटी गई है। इसको लेकर पहले भी विभाग यहां कार्रवाई कर चुका है। बुधवार को विभाग की टीम ने यहां पर 3 डी.पी.सी. रोड नैटवर्क आदि को ध्वस्त किया। इसके अलावा अंडर कंस्ट्रक्शन मकान को भी टीम ने गिराया। इस मौके पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौजूद थी। 

नहीं मान रहे लोग, अवैध कॉलोनी में बना रहे मकान
जींद शहर के आसपास अवैध रुप से काटी गई कॉलोनियों में लोग प्लॉट ले रहे है और रातों-रात निर्माण कार्य किया जा रहा है। सैक्टर-8 के पास काटी गई कॉलोनी में अवैध रुप से बने मकानों को गिराया गया है। विभाग की ओर से अवैध कॉलोनियों संबंधित जानकारी भी सार्वजनिक की गई है लेकिन लोग फिर भी अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीद रहे है। जिला नगरयोजनाकार विभाग द्वारा बुधवार को कार्रवाई के बाद अवैध कॉलोनी काटने वालों में हड़कंप मच गया है। 

जारी रहेगा अभियोग : सुनैना
जिला नगर योजनाकार सुनैना ने कहा कि विभाग का अवैध कॉलोनियों को गिरने का अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग को जैसे ही अवैध कॉलोनी काटे जाने की सूचना मिलता है तुरंत कार्ऱवाई की जाती है। उन्होंने लोगों से कहा कि वह सस्ते रेट के बहकावे में न आए।

Manisha rana