हरियाणा में JE ने की पत्नी की निर्मम हत्या, फिर खुद Dial 112 पर दी जानकारी...9 महीने पहले हुई थी शादी

1/17/2024 11:22:02 AM

भिवानी (अशोक भारद्वाज) : भिवानी जिले के गांव ढिगावा में जनस्वास्थ्य विभाग के जेई ने रोटी सेंकने वाले तवे से अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। घटना देर सोमवार रात की है। हत्या के बाद मंगलवार सुबह आरोपी जेई ने ही इसकी सूचना डायल 112 की टीम को दी। इसके बाद लोहारू पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए लोहारू सीएचसी के शव गृह में पहुंचा दिया। मृतका के पिता वजीर सिंह की शिकायत पर आरोपी पति सहित नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक लोहारू निवासी आरोपी जेई लोकेश कुमार अपनी पत्नी प्रवीण के साथ पिछले कुछ महीनों से ढिगावा में एक किराए के मकान में रहता था। दोनों का मई 2023 में ही विवाह हुआ था। बीती देर रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया था कि जेई लोकेश ने तवे से कथित रूप से अपनी पत्नी प्रवीण की हत्या कर दी।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana