5000 की रिश्वत लेते बिजली विभाग के जेई को पकड़ा

8/22/2019 6:32:57 PM

सिरसा(सतनाम): सिरसा की विजिलेंस टीम ने एक जेई को 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। जेई आत्मा राम रानियां बिजली बोर्ड में तैनात था।  बताया जाता है कि बालासर निवासी देवेंद्र सिंह की शिकायत पर विजिलेंस ने कार्रवाई की है। आरोपी आत्मा राम बालासर गांव में ट्रांसफर बदलने की एवज में रिश्वत मांग रहा था। फ़िलहाल विजिलेंस विभाग ने आरोपी के खिलाफ भर्ष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता दविंदर सिंह ने बताया कि उसका ट्रांफॉर्मर ख़राब हो गया था। ट्रांसफार्मर को बदलवाने के लिए उससे पहले तो 10 हजार की मांग की गई। लेकिन 7000 में बात हो गई। दो हजार पहले दे दिए थे। 

विजिलेंस इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि बालासर गांव के देवेंद्र सिंह ने शिकायत दी है कि रानियां बिजली बोर्ड में तैनात जेई आत्मा राम उससे ट्रांसफर बदलने के नाम पर 7000 की रिश्वत की मांग कर रहा था जिसे 2000 की रिश्वत पहली किश्त में दे दी थी और 5000 की दूसरी किश्त आज देनी थी। जिसके बाद देवेंद्र सिंह के इशारा होने के बाद आरोपी आत्माराम को 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ भष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। 

Isha