सिरसा में मामूली कहासुनी में Murder, लोहे की पाइप से हमला कर जीप कारीगर को उतारा मौत के घाट
punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2026 - 02:13 PM (IST)
सिरसा : हरियाणा के सिरसा से एक सनसनीखेज वारदात की खबर निकलकर सामने आई है। यहां बदमाशों ने मामूली कहासुनी में जीप कारीगर पर लोहे की पाइप से ताबड़तोड़ हमले किए। हमले में कारीगर की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, सिरसा रोड स्थित जवाहर नगर के पास की है। मृतक की पहचान 46 वर्षीय गुरबचन सिंह सोनी के रूप में हुई है। घायल की पहचान जवाहर नगर निवासी बख्शीश सिंह के रूप में हुई है जो कि दुकान मालिक है। घटना के संबंध में घायल शख्स ने बताया कि सोमवार रात दोनों मोटरसाइकिल पर जवाहर नगर की ओर जा रहे थे। रास्ते में कुछ युवक उनके साथ बुरे तरीके से पेश आए और गाली-गलौच की। जब दोनों ने इस बात का विरोध किया तो मौके पर बदमाशों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। बदमाशों ने उन पर लोहे की पाइप से ताबड़तोड़ हमले किए। हमले में गुरबचन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया । वारदात के बाद हमलावर भाग गए।
आनन-फानन मेंं गुरवचन को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बख्शीश सिंह को भी शरीर पर चोटें आई हैं। वहीं मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की छानबीन शुरु कर दी।