जेठ पर दुष्कर्म व पति पर यौनाचार का आरोप

3/27/2018 12:10:52 PM

राई(ब्यूरो): कुंडली थाना क्षेत्र की रहने वाली 2 महिलाओं ने ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक महिला ने जहां जेठ पर दुष्कर्म व पति पर यौनाचार का आरोप लगाया, वहीं एक महिला ने ननदोई पर छेडख़ानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

कुंडली थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी सोनीपत के गांव में रहने वाले व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताडि़त किया जाने लगा था। महिला ने आरोप लगाया कि उसके जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसका पति अप्राकृतिक यौनाचार करता था जिससे तंग आकर उसने मामले से परिजनों को अवगत करवाया जिसके बाद परिजनों को लेकर उसने पुलिस को शिकायत दी। 

पुलिस ने मामले में पति, जेठ सहित 3 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, एक मामले में कुंडली थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने राई थाना क्षेत्र स्थित अपनी ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसके ननदोई ने उसके साथ छेडख़ानी की है। महिला के बयान पर पुलिस ने पति सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
 

Punjab Kesari