आंखों में मिर्ची पाउडर झोंका और उड़ा ले गए गहने, सोनीपत में ज्वेलर्स शॉप पर लूट; कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2026 - 05:13 PM (IST)
सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत के खरखौदा में एक ज्वेलर्स के कारीगर की आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। खरखौदा स्थित सांवरिया ज्वेलर्स पर दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात में स्विफ्ट कार में सवार होकर तीन बदमाश पहुंचे थे । बदमाशों ने दुकान पर चेन देखने के बहाने प्रवेश किया और ज्वेलर्स कर्मचारी की आंखों में मिर्ची मार कर लूट की वारदात पूरी
घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। लोगो ने एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है, जिसकी पहचान जागसी निवासी पवन के रूप में हुई है। दो अन्य बदमाश चांदी के गहने लेकर फरार हो गए हैं। पकड़े गए आरोपी पवन ने बताया कि मेरे साथी 3 चांदी की चेन, 1 ब्रेसलेट और 2 लॉकेट लूट कर फरार हो गये । घटना की सूचना मिलते ही खरखौदा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस फरार लुटेरो की तलाश कर रही है।
फिलहाल पुलिस के आला अधिकारियों का अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है लेकिन दिन दहाड़े कोई लूट की वारदात ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर बड़े सवाल खड़े किए हैं। देखना अब यही होगा कि अन्य आरोपियों को पुलिस कब तक गिरफ्तार करती है और मामले में क्या खुलासा करती हैं।