सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी समेत गहनों पर किया हाथ साफ

5/9/2023 11:47:37 AM

झांसा : शांति नगर गांव में दिन दहाड़े चोरों ने एक सूने मकान में रखे नकदी समेत गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। पीड़ित जसविन्दर ने बताया कि वह परिवार के साथ खेत में मजदूरी करने गया था। उनके बच्चे पढ़ाई के लिए कॉलेज गए और घर पर कोई नहीं था।

जसविंदर जब दोपहर को काम से वापस आया तो उसने देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। जब उसने घर के भीतर जाकर देखा तो कमरे का सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। शिकायत में पीड़ित ने बताया कि अज्ञात चोर आधा तोला सोने की नथ और दो जोड़ी चांदी की पाजेब सहित 27 हजार की नकदी चुराकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

                         (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)         

Content Editor

Mohammad Kumail