झगड़े में गंभीर घायल हुए जिले सिंह की हुई मौत, परिजनों व स्थानीय लोगों ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग जाम

3/30/2021 12:34:58 PM

भिवानी (अशोक कुमार): भिवानी के पीपली वाली जोहड़ी मार्ग पर साइकिल रिपेयर का काम कर रहे जिले सिंह पर कुछ व्यक्तियों ने जानलेवा हमला बोल दिया। जिसके चलते जिले सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे भिवानी के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसके बाद गंभीर हालत होने के कारण जिले सिंह को रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। जिले सिंह के सिर पर गंभीर चोटें आने का कारण सोमवार को उसकी मृत्यु हो गई। इसको लेकर स्थानीय लोगों और परिजनों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिले सिंह का शव पीजीआई रोहतक से भिवानी लेकर पहुंची पुलिस का रास्ता रोक लिया और शव को घर नहीं ले जाने दिया। पुलिस ने काफी प्रयास किया समझाने का, लेकिन परिजन व स्थानीय लोग आरोपीयो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े रहे। 

इस पर पुलिस ने बताया कि जिले सिंह के पुत्र के आरोप के अनुसार 4 व्यक्तियों में से मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तथा जल्द ही और आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तब जाकर परिजनों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाए गए रोड जाम को खोला। इसको लेकर शहर थाना प्रभारी संदीप शर्मा व जांच अधिकारी दशरथ कुमार ने बताया कि यह मामला 23 मार्च का है, 23 मार्च को जिले सिंह की बस्ती में आपसी कहासुनी को लेकर क्षेत्र के कुछ व्यक्तियों ने हमला बोल दिया था। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। सिर पर अधिक चोट होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया था, सोमवार को जिले सिंह की मौत हो गई। जिसके शव को भिवानी लाया गया है। 

उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ रोड जाम किया। थाना प्रभारी ने बताया कि हमलावरों में से एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी के आरोपियों को भी पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी। वहीं पीड़ित परिवार ने कहा कि जिले सिंह पर जानलेवा हमला बोला था और इस मामले में कई आरोपी है शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो वे फिर से सड़कों पर न्याय के लिए खड़े होंगे।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

vinod kumar