दहेज उत्पीडऩ के आरोपी गिरफ्तार

12/11/2016 5:03:23 PM

जींद: महिला थाना पुलिस ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता का उत्पीडऩ करने के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि खेम नगर की नीलम ने 25 अप्रैल को महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी शादी 26 फरवरी 2015 को नरवाना रोड स्थित शीतलपुरी कालोनी सुनील के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल के लोग दहेज की मांग करने लगे थे।

 
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी। आखिरकार ससुराल के लोगों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया और वापस लौटने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। नीलम ने आरोप लगाया कि शादी के समय परिजनों द्वारा दिया गया कीमती सामान भी ससुराल के लोगों ने रख लिया। महिला थाना पुलिस ने नीलम की शिकायत पर सुनील तथा रामकुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुनील तथा रामकुमार को गिरफ्तार कर लिया।