प्रेम प्रसंग के चलते विवाहिता ने प्रेमी संग रेलवे स्टेशन पर निगला जहर

4/6/2017 10:34:10 PM

जींद (विजेंदर कुमार):प्रेम प्रसंग के चलते रेलवे स्टेशन पर जींद की एक महिला और युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। रेलवे पुलिस ने दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने दोनों को पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया। दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। 

कहते हैं कि प्रेम ही भगवान है। प्रेम की कोई जात धर्म नहीं होता। इसी प्रेम के चलते जींद की विवाहिता के घर के पास रहने वाले जोगिन्दर से प्रेम हो गया। जब दोनों के परिवार वाले नहीं माने तो दोनों से सोचा साथ जी नहीं सकते लेकिन साथ मर तो सकते हैं। जिसके चलते दोनों ने नरवाना स्टेशन पर जहरीला पदार्थ खा कर अपनी जीवन लीला खत्म करने की सोची, लेकिन रेलवे स्टेशन पर लोगों ने दोनों को प्याउ के निकट देखा जो अर्ध बेहोशी की स्थिति में थे। लोगों ने यह जानकारी रेलवे पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया। महिला और युवक जींद की शिव कॉलोनी के रहने वाले हैं। जिनकी पहचान बाली पत्नी मदन उम्र 30 वर्ष और इसी कालोनी के जोगेंद्र पुत्र आजाद उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है।