अयोध्या में राम मंदिर बनाने को लेकर विश्व वाहिनी ने जींद में निकाला जुलूस

4/23/2017 6:28:48 PM

जींद (विजेंद्र कुमार):आज जींद में आरएसएस और विश्व हिन्दू परिषद् के कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर श्रीराम मंदिर बनाने के पक्ष में आवाज बुलंद की।

विश्व वाहिनी के संयोजक व नगर परिषद जींद के पूर्व चैयरमेन सुनील शर्मा ने इस अवसर पर आयोजित प्रैस कान्फ्रैंस को संबोधित करते हुए कहा कि 6 दिसम्बर 1992 को जो बाबरी ढांचा विध्वंस किया गया था उसमें श्रीराम सेवक विश्व वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया था और आज भी विश्व वाहिनी के राम सेवक अयोध्या में जल्द से जल्द श्रीराम मंदिर बनाने के पक्ष में हैं।

सुनील शर्मा ने यह भी कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर बने इसके लिए विश्व वाहिनी का 11 सदस्यीय एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही उमा भारती से मिलेगा और आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करेगा। हम आपको बता दें कि विश्व वाहिनी के संयोजक सुनील शर्मा ऐसे कार सेवक रहे हैं, जो बाबरी ढांचा विध्वंस होने के दौरान घायल हो गए थे और कई दिन तक फैजाबाद के अस्पताल में भर्ती रहे थे।