जींद में जन्मे दातों के रक्षक को मिलेगा सम्मान, हजारों लोगों को कर चुके हैं जागरुक

punjabkesari.in Thursday, Jan 23, 2020 - 03:32 PM (IST)

जींद (जसमेर)- जींद के नागरिक अस्पताल में वरिष्ठ दंत रोग विशेषज्ञ रमेश पांचाल के नाम पूरे हरियाणा में सबसे ज्यादा ओपीडी करने का रिकॉर्ड है। इनकी सराहनीय सेवाओं को सेल्यूट करते हुए इंडियन डेंटल एसोसिएशन मुंबई ने सम्मानित करने का फैसला लिया है। 24 जनवरी को केरल के तिरुवनंतपुरम में 73वीं इंडियन डेंटल एसोसिएशन कांफ्रेंस में डॉ. पांचाल को अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले बेहतर सेवाओं के लिए 2 बार जिला प्रशासन और 12 बार सामाजिक संगठनों द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।

20 वर्षों से सेवाएं दे रहे डॉ. रमेश पांचाल
जींद के नागरिक अस्पताल में 20 वर्षों से सेवाएं दे रहे डॉ. रमेश पांचाल ने बताया कि दांतों पर रोज ब्रश न करने से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोग दांतों की बीमारियों से ज्यादा ग्रसित हैं। इसलिए इलाज के साथ उनका फोकस मरीजों को जागरूक करने पर रहता है। पिछले साल उन्होंने जागरूकता अभियान के तहत करीब 30 हजार लोगों को दंत सुरक्षा के बारे में जागरूक किया और 9 हजार लोगों को सही ब्रश करने का तरीका बताया। इस सेवा के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने देशभर से उनका चयन करके सम्मानित करने का फैसला लिया है। डॉ. पांचाल ने बताया कि प्रदेश में सबसे ज्यादा लगभग तीन लोग ओपीडी करने का रिकॉर्ड भी उनके नाम पर है। इस पर पिछले साल राज्य सरकार ने भी सम्मानित किया था।

डॉ. रमेश पांचाल ने वर्ष 2018-19 में 43 डेंटल जागरूकता कार्यक्रम चलाकर 3379 लोगों को जागरूक किया। 28 डेंटल चेकअप कैंप लगाकर 2890 लोगों की जांच की। 32 स्कूलों में डेंटल हेल्थ चेकअप कार्यक्रम के तहत 4870 बच्चों की जांच की। 12 ओरल हेल्थ किट बांटने के कार्यक्रम में 1400 लोगों को कवर किया। 12 टीचर ट्रेनिग कार्यक्रम के तहत 1680 टीचर्स को ट्रेनिग दी। 18 जागरूकता कार्यक्रम के तहत 2740 स्टाफ नर्स, एएनएम व आंगनबाड़ी वर्करों को जागरूक किया। 10 जागरूकता कार्यक्रम के तहत 1240 खिलाड़ियों को जागरूक किया, पांच कार्यक्रमों के तहत स्लम एरिया के 489 बच्चों को ब्रश करने का तरीका बताया और 270 विकलांगों को जानकारी दी। आठ कार्यक्रमों के तहत 1600 सीनियर सिटीजन को जागरूक किया। पांच डेंटल हेल्थ प्रदर्शनी लगाकर 9 हजार लोगों को ब्रश करने की सही जानकारी दी।

अब महिलाओं का हुक्का छुड़वाने पर फोकस
डॉ. पांचाल ने कहा कि अब उनका फोकस गांवों में बुजुर्ग महिलाओं का हुक्का छुड़वाने पर है। वह खुद गांवों में जाते हैं और विद्यार्थियों की मदद से ग्रामीण महिलाओं को हुक्का छोड़ने के लिए प्रेरित करते हैं। बुजुर्ग महिलाओं को समझाया जाता है कि हुक्का भावी पीढ़ी के लिए खतरनाक है। इसकी लत उन्हें तुरंत छोड़ देनी चाहिए। गर्भवती महिलाओं को भी ब्रश करने के लिए प्रेरित किया जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static